मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

तेज रफ्तार वैन ने छीनी युवती की जिंदगी, कोहराम

मंगलवार को वरदानी हनुमान मंदिर में जुटती है भारी भीड़, फिर भी सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम नदारद पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पीली स्कूली वैन ने एक 20 वर्षीय युवती की जिंदगी छीन ली।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
तेज रफ्तार वैन ने छीनी युवती की जिंदगी, कोहराम

मंगलवार को वरदानी हनुमान मंदिर में जुटती है भारी भीड़, फिर भी सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम नदारद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पीली स्कूली वैन ने एक 20 वर्षीय युवती की जिंदगी छीन ली। तेलीबाग बाजार स्थित वरदानी हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार कर रही युवती को वैन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह उछलकर करीब 20 मीटर दूर मंदिर की चौखट पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वैन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग बाजार वरदानी हनुमान मन्दिर के सामने तेरफ्तार पीली वैन ने सड़क पार कर एक युवती को रौदते हुए वैन चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाके के नजदीकी ट्रामा-दो पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतका की पहचान तहसीन बानो (20), पुत्री खुर्शीद अहमद, निवासी बृज बिहार कॉलोनी, तेलीबाग, पीजीआई के रूप में हुई है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा 108 में आशियाना स्थित जीविके में पार्टटाइम काम करती थी। मंगलवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन तेलीबाग बाजार में वरदानी हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई।

तेलीबाग बाजार का यह इलाका सामान्य दिनों में भी बेहद व्यस्त रहता है। मंगलवार को वरदानी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित है और आसपास घनी आबादी के साथ बाजार भी है। इसके बावजूद हादसे के वक्त पुलिस की प्रभावी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था नजर नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के सामने मंगलवार को भीड़ बढ़ने के बावजूद वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और पैदल राहगीरों को सुरक्षित सड़क पार कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती।

आटो वालों का सड़क पर कब्जा, तेज रफ्तार वाहनों से राहगीर बेहाल

तेलीबाग बाजार में मुख्य मार्ग पर ही आटो चालक सवारियां बैठाने और उतारने के लिए जगह-जगह रुकते हैं। इससे सड़क पर यातायात का दबाव और अव्यवस्था और बढ़ जाती है। दूसरी तरफ घनी आबादी और बाजार के बीच से वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं। पैदल चलने वालों के लिए न पर्याप्त सुरक्षित क्रॉसिंग और न ही वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस मार्ग पर मंदिर, बाजार, घनी आबादी और लगातार पैदल आवाजाही है, वहां वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड कैमरों की व्यवस्था तक नहीं है। हादसे के बाद फिर वही कार्रवाई और जांच का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन हादसे रोकने के लिए स्थायी इंतजाम कब होंगे, यह सवाल जस का तस खड़ा है।

टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवती उछलकर करीब 20 मीटर दूर मंदिर की चौखट पर जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अपेक्स ट्रामा-दो पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के रिश्तेदार एमके खान के मुताबिक तहसीन बानो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और परिवार की मदद के लिए 108 इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा में पार्टटाइम काम करती थी। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही तेज रफ्तार वाहन ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। अब सवाल सिर्फ एक हादसे का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जहां मंदिर के सामने भीड़, बाजार में जाम, सड़क पर आटो और तेज रफ्तार वाहनों के बावजूद स्पीड नियंत्रण की ठोस व्यवस्था नहीं है।