मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
गुरुग्राम

सेक्टर 17-18 डिवाइडिंग रोड के एंट्री प्वाइंट का होगा सौंदर्यीकरण

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड की ओर से सेक्टर 17-18 डिवाइडिंग रोड के एंट्री प्वाइंट को आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से यहां सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य को एक महीने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सेक्टर 17-18 डिवाइडिंग रोड के एंट्री प्वाइंट का होगा सौंदर्यीकरण

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड की ओर से सेक्टर 17-18 डिवाइडिंग रोड के एंट्री प्वाइंट को आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से यहां सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य को एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

एचएसवीपी ने इससे पहले सेक्टर 64-65, सेक्टर-8, सेक्टर 13-14 और सेक्टर 9-13 की डिवाइडिंग रोड का सौंदर्यीकरण कराया है। अब सेक्टर 17-18 के एंट्री प्वाइंट को विकसित किया जाएगा। यहां ग्रिल लगाने के साथ सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। आसपास सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे। करीब 3.25 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एचएसवीपी के एसई संदीप दहिया ने बताया कि एंट्री प्वाइंट के सौंदर्यीकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य है।
———