मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

तेज बहाव और घुप अंधेरे में जिंदगी की जंग, पुलिस जवानों ने नहर में उतरकर बचाया युवक

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस के साहसिक कार्य की सराहना की। पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में बुधवार रात नहर में बहे 35 वर्षीय युवक को नैनीताल पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने साहसिक रेस्क्यू कर सकुशल बचा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
तेज बहाव और घुप अंधेरे में जिंदगी की जंग, पुलिस जवानों ने नहर में उतरकर बचाया युवक
  • स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस के साहसिक कार्य की सराहना की।

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में बुधवार रात नहर में बहे 35 वर्षीय युवक को नैनीताल पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने साहसिक रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया। घटना 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे कौलटैक्स नहर की है। सूचना मिली थी कि नरोत्तम पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी विकासपुरी, केजी-2, दिल्ली, नहर के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे।

फायर सर्विस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने अदम्य साहस दिखाते हुए नहर में उतरकर युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों जवानों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद डायल-112 वाहन से युवक को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिलने पर उसे तत्काल शिफ्ट कर सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस के साहसिक कार्य की सराहना की।