मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

बारिश में बच्चों को मिले सुरक्षा के ‘सारथी’, 42 छात्र-छात्राओं को वितरित किए छाते

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बमोरी मल्ली, दुर्गा सिटी सेंटर के समीप, स्कूली बच्चों को छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. एससी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बारिश में बच्चों को मिले सुरक्षा के ‘सारथी’, 42 छात्र-छात्राओं को वितरित किए छाते

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बमोरी मल्ली, दुर्गा सिटी सेंटर के समीप, स्कूली बच्चों को छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. एससी टम्टा की उपस्थिति और संस्था अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. टम्टा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद के ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित और अध्यापिका दीपा जोशी मौजूद रहीं। संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संस्था आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, पूजा पंत, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बीना जोशी और संतोष गौड़ आदि मौजूद रहे।