गुरुग्राम। भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर 37डी स्थित अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘सर्वम एट डीएक्सपी एस्टेट’ के निर्माण के लिए दो प्रतिष्ठित कंपनियों को कुल 920 करोड़ रुपये का निर्माण हेतु कॉन्ट्रैक्ट दिया हैं।
इनमें केईसी (KEC) इंटरनेशनल लिमिटेड और एनसीसी (NCC) लिमिटेड शामिल हैं। दोनों कंपनियों को 460-460 करोड़ रुपय का कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। इसके तहत केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड छह आवासीय टावरों, जबकि एनसीसी लिमिटेड पांच आवासीय टावरों का निर्माण करेगी। सभी 11 टावरों का निर्माण 36 महीनों में पूरा किया जाना प्रस्तावित है।
इन 11 टावरों में कुल 1,798 आवासीय इकाइयां होंगी और परियोजना का कुल विकास क्षेत्र लगभग 5 मिलियन वर्ग फुट होगा। निर्माण कार्य वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा, “सर्वम एट डीएक्सपी एस्टेट के लिए निर्माण कॉन्ट्रैक्ट दिया जाना इस परियोजना की हमारी परिकल्पना को वास्तविक रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केईसी इंटरनेशनल और एनसीसी जैसी अनुभवी और प्रतिष्ठित निर्माण कंपनियों के साथ साझेदारी के माध्यम से हम उच्च स्तर की इंजीनियरिंग, निर्माण गुणवत्ता और लॉन्ग लास्टिंग विकास के मानकों को सुनिश्चित करने की मजबूत नींव रख रहे हैं। सर्वम को एक ऐसी कल्याण-केंद्रित सामुदायिक आवासीय परियोजना के रूप में परिकल्पित किया गया है, जहां पूरी प्लानिंग के साथ तैयार किया गया डिजाइन, ग्रीन लाइफस्टाइल और विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना मिलकर लोगों को बेहतर जीवन अनुभव प्रदान करें और हमारे ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण करें।”
द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित ‘सर्वम एट डीएक्सपी एस्टेट’ की दिल्ली, आईजीआई हवाई अड्डे, साइबर सिटी और अन्य प्रमुख व्यावसायिक एवं सामाजिक केंद्रों से बेहतर संपर्क सुविधा है। इसके अलावा, यहां रहने वाले लोगों को एकीकृत डीएक्सपी एस्टेट परिसर का भी लाभ मिलेगा। 13.55 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना में 3 और 4 बीएचके आवास शामिल हैं, जिन्हें आधुनिक विलासिता और स्वास्थ्य एवं कल्याण-केंद्रित जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
वास्तु सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह परियोजना आईजीबीसी प्लैटिनम प्रमाणित है। इसमें पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक, टिकाऊ डिजाइन का समन्वय किया गया है। प्रकृति के पांच तत्वों से प्रेरित होकर परियोजना की योजना तैयार की गई है। आवासीय टावरों की दिशा, अपार्टमेंट के सुविचारित विन्यास, हरित खुले स्थान, पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और हवा के सहज आवागमन पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि निवासियों को संतुलित और आरामदायक वातावरण मिल सके।
परियोजना की कल्याण-केंद्रित अवधारणा को और मजबूत करने के लिए सिग्नेचर ग्लोबल ने भारत की प्रमुख खेल एवं मनोरंजन क्लब प्रबंधन कंपनियों में शामिल आइलीसियम क्लब्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत डीएक्सपी एस्टेट के निवासियों के लिए उच्चस्तरीय स्वास्थ्य, फिटनेस और जीवनशैली से जुड़े अनुभव उपलब्ध कराने की योजना है। इस पहल में तत्व स्पा, माइकल फेल्प्स तैराकी एकेडमी, टाइगर श्रॉफ की मैट्रिक्स डांस एकेडमी, तगड़ा रहो और सुरेश वाडकर की अजिवासन संगीत एकेडमी जैसे प्रतिष्ठित साझेदार शामिल हैं।
इन साझेदारियों के माध्यम से फिटनेस, मनोरंजन, सीखने और मानसिक एवं शारीरिक विश्राम को एक ही एकीकृत आवासीय परिसर का हिस्सा बनाने का प्रयास किया गया है। कल्याण-केंद्रित सोच, वास्तु-अनुकूल योजना, प्रतिष्ठित डिजाइन साझेदारों और एकीकृत जीवनशैली व्यवस्था के साथ ‘सर्वम एट डीएक्सपी एस्टेट’ सिग्नेचर ग्लोबल की उस सोच को दर्शाता है, जहां घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि बेहतर, संतुलित और खुशहाल जीवन का हिस्सा हो।”