पीलीभीत।कुमार तनय महिला संगठन पीलीभीत का स्थापना दिवस एवं तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग के परिधान धारण कर 16 श्रृंगार किया और तीज की खुशियों को साझा किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने झूला झूलने के साथ मेहंदी लगाई और चूड़ियों की खनक के बीच उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गई। इसके बाद तंबोला समेत विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। सरप्राइज उपहार मिलने पर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
अध्यक्ष मीनू गुप्ता, मंत्री निहारिका गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष शिप्रा गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर देते हैं।
इस अवसर पर चंद्रप्रभा, निशा, जूली, कल्पना, सीमा, सारिका, सोमना, नीतू, साक्षी, शालू, अर्चिता, प्रिया, पूनम, रिचा, सविता, वीणा, सुरभि, प्रियंका, अर्चना, अलका, अंजना, ज्योति समेत काफ़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।