मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

अमन की दुआओं से गूंज उठी दरगाह, कुल शरीफ के साथ 68वां उर्स-ए-हशमती संपन्न

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला भूरे खां स्थित दरगाह शुक्रवार को अकीदत और रूहानी माहौल से सराबोर नजर आई। हजरत मौलाना मोहम्मद हशमत अली खां के 68वें उर्स-ए-हशमती और पूर्व मुफ्ती-ए-शहर हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद रजा खां के 29वें उर्स-ए-मुशाहिदी का…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अमन की दुआओं से गूंज उठी दरगाह, कुल शरीफ के साथ 68वां उर्स-ए-हशमती संपन्न

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला भूरे खां स्थित दरगाह शुक्रवार को अकीदत और रूहानी माहौल से सराबोर नजर आई। हजरत मौलाना मोहम्मद हशमत अली खां के 68वें उर्स-ए-हशमती और पूर्व मुफ्ती-ए-शहर हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद रजा खां के 29वें उर्स-ए-मुशाहिदी का कुल शरीफ की रस्म के साथ समापन हो गया। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे जायरीनों ने दरगाह पर हाजिरी दी और मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की।

उर्स के अंतिम दिन सुबह से ही दरगाह परिसर में अकीदतमंदों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गुरुवार रात से ही दूर-दराज से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। दरगाह परिसर में हर तरफ अकीदत का माहौल दिखाई दिया। आयोजन को लेकर जायरीनों के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटे रहे।
शुक्रवार दोपहर 2:38 बजे मौलाना जरताब रजा खां और मौलाना मुफ्ती बुरहान रजा खां की मौजूदगी में कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। करीब आधे घंटे तक चली रस्म में कुरआनख्वानी, सलाम और विशेष दुआ की गई। दुआ के दौरान देश में अमन-चैन कायम रहने, आपसी भाईचारा मजबूत होने, खुशहाली और तरक्की के लिए हाथ उठे।
कुल शरीफ के बाद जायरीनों के बीच चांदी की लौंग तबर्रुक के रूप में वितरित की गई। तबर्रुक पाने के लिए अकीदतमंदों में उत्साह नजर आया।

इस मौके पर मौलाना जरताब रजा खां ने कहा कि आज समाज को नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की जरूरत है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और अपने आचरण से समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश देने का काम करते हैं।

उर्स में मसामिद रजा खां, मौलाना मुफ्ती बुरहान रजा खां, मुजीब रजा खां, हाफिज इसरार अहमद, मदरसा दारुल उलूम के शिक्षक-छात्र, मुरीद और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। कुल शरीफ के साथ तीन दिवसीय उर्स धार्मिक और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

उर्स-ए-हशमती मुशाहिदी पर अकीदत के साथ चादरपोशी, अमन-चैन की दुआ
उर्स-ए-हशमती मुशाहिदी के मौके पर गुरुवार शाम चादरपोशी का आयोजन अकीदत के साथ किया गया। इस दौरान शहर के घुँघट मैरिज हॉल से मौलाना इरफ़ानुल हक़ क़ादरी (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) की क़यादत में चादरों का जुलूस मनक़बत पढ़ते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा।दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रज़ा खां ने सभी का खैरमकदम करते हुए खास दुआ की। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने चादरपोशी की।
मौलाना इरफ़ानुल हक़ क़ादरी ने देश व प्रदेश में अमन, भाईचारा और आपसी सौहार्द कायम रहने की दुआ की।इस मौके पर सपा नेता राजकुमार राजू, नोमान अली वारसी, मौलाना आरिफ़ हशमती, मखदूम खां, रियाज़ खान , गुलहसन खां, असलम खां, सईदुर्रहमान खां, तौफीक सलमानी, छोटे खां, आकिम खां समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अदनान खान

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →