लखनऊ, पायनियर समाचार सेवा। अकील के निर्णायक गोल की बदौलत लखनऊ फाल्कन क्लब ने यूपी पुलिस को 1-0 से शिकस्त दी, जबकि टेक्ट्रो रिजर्व ने एलडीए आशा क्लब को 3-1 से हराकर जिला फुटबॉल लीग-2026 में पूरे अंक हासिल किए। चौक स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
दिन के पहले मुकाबले में लखनऊ फाल्कन क्लब ने यूपी पुलिस को 1-0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र गोल अकील ने 48वें मिनट में दागा, जो निर्णायक साबित हुआ।
दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व ने एलडीए आशा क्लब को 3-1 से हराया। टेक्ट्रो रिजर्व की ओर से अयान ने 13वें और 42वें मिनट में दो गोल कर टीम की जीत की नींव रखी, जबकि वीर ने 53वें मिनट में तीसरा गोल किया। एलडीए आशा क्लब के लिए प्रियांशु ने 54वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
आज के मुकाबले:
6 अगस्त को पहला मैच फाल्कन रिजर्व और मिडविंटर क्लब के बीच अपराह्न 3 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला टीएफए (ए) और बिग ब्लू क्लब के बीच शाम 4:30 बजे से होगा।










