जूडो महाकुंभ: 72 खिलाड़ियों ने दी येलो बेल्ट परीक्षा, पैरा जूडो खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

लखनऊ। यूपी जूडो एसोसिएशन एवं इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में आयोजित जूडो महाकुंभ के दूसरे चरण में गुरुवार को बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर आयोजित इस परीक्षा में लखनऊ, हापुड़, बलिया, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, इटावा, सहारनपुर, हरदोई, कानपुर, कानपुर देहात, गाजियाबाद और झांसी सहित विभिन्न जिलों के मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के 72 खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट परीक्षा दी। वहीं ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू और ब्राउन बेल्ट की परीक्षाएं देर शाम तक जारी रहीं।

बेल्ट परीक्षा विश्व जूडो रेफरी एवं आठवीं डान ब्लैक बेल्ट मुनव्वर अंजार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। परीक्षा में परीक्षक के रूप में प्रकाश चंद्रा, राजेंद्र कुमार शर्मा, लाल कुमार, संजय गिरी, सुशमा अवस्थी और जया साहू ने जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर यूपी जूडो एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन मुकेश कुमार मेश्राम ने येलो बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पैरा और डेफलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में ब्राजील में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रां प्री में कांस्य पदक जीतने वाली दृष्टिबाधित पैरालंपियन जूडोका कोकिला तथा डेफलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय मूक-बधिर जूडोका प्रगति केसरवानी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया, वाइस चेयरमैन मुकेश कुमार मेश्राम और महासचिव मुनव्वर अंजार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

महासचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि जूडो महाकुंभ के अगले चरण में शुक्रवार को मिनी एवं सब-जूनियर बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का उद्घाटन होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपने जूडो कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

येलो बेल्ट परीक्षा में सफल रहे ये खिलाड़ी

हापुड़: पीयूष कुमार, लक्ष्य त्यागी, ध्रुव मावी, हिमांशु शर्मा, देव शर्मा, काव्या, दक्ष शर्मा, गगन पाल, पारस, अंकुर, मयंक, प्रभात, आरव जायसवाल, अनव अग्रवाल, वंश शर्मा, शिवम, नितीक्षा शर्मा।

लखनऊ: मोहम्मद जुनैद, कृतिशा पांडे, सचिन दुबे, नियति, अक्षय अग्रवाल, अचिंत्य जायसवाल।

बुलंदशहर: पूर्वी, परी, खूबी, भुविका शर्मा, प्रत्युष नाशिस्थ।

झांसी: चंचल, पूर्विशा, अंशिका, वेदिका, आयुष राजपूत, अनुभव सेन, प्रियांशु कुमार।

गाजियाबाद: देव।

फिरोजाबाद: शिवा सिंह।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *