पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जीपीएस राठौर ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण कर बैंक की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सहकारिता विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
इससे पूर्व मंत्री जीपीएस राठौर ने बुधवार रात्रि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विश्राम किया। गुरुवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन से बैंक के कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी तथा किसानों व खाताधारकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
लोकार्पण समारोह में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सत्यपाल गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, एआर कोऑपरेटिव इंदु सिंह सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने नवनिर्मित भवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्ट-अदनान खान










