अंडर-14 क्रिकेट: सिद्धार्थ, अद्विक और कुशाग्र के दम पर ब्लू-14, सीएएल इंडिगो और टीम लैवेंडर की जीत से शुरुआत

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। सीएएल के तहत खेली जा रही द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूनार्मेंट के लीग मुकाबलों में ब्लू-14, सीएएल इंडिगो,टीम लैवेंडर व टीम रस्ट अंडर 14 ने शानदार जीत से शुरूआत की।

सिंद्रा ग्राउंड पर खेले गए टूनार्मेंट के पहले मैच में ब्लू-14 ने टोपाज-14 को 119 रन से करारी शिकस्त दी। ब्लू-14 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ सिंह की 87 रन की पारी और अभिनव कुमार के नाबाद 26 रन की मदद से निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 218 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टोपाज-14 के लिए रुद्र सिंह ने दो विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोपाज-14 की टीम 25.5 ओवरों में महज 99 रन पर ही ढेर हो गई, जिसमें विनय चौधरी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। ब्लू-14 के गेंदबाज आदित्य यादव ने 4 विकेट झटके। सिद्धार्थ सिंह मैन आॅफ द मैच रहे।

दूसरे मैच में सीएएल इंडिगो ने सीएएल ग्रीन को 5 विकेट से हराया। सीएएल ग्रीन ने पहले खेलते हुए कार्तिकेय शुक्ला की 85 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 30 ओवरों में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। सीएएल इंडिगो से अद्विक दुआ, अनुराग द्विवेदी और रेयांश चतुवेर्दी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सीएएल इंडिगो ने 25.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अद्विक दुआ ने नाबाद 45 और रुद्र प्रताप सिंह ने 23 रन बनाए, जबकि सीएएल ग्रीन के गेंदबाज शक्ति सेन के 4 विकेट भी अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। अद्विक दुआ को मैन आॅफ द मैच दिया गया।

वहीं, तीसरे मुकाबले में टीम लैवेंडर ने कड़े संघर्ष के बाद टीम टील को 2 विकेट से हरा दिया। टीम टील की पूरी टीम 26 ओवर में 109 रन पर सिमट गयी, जिसमें कप्तान मोहम्मद उमर ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। टीम लैवेंडर के गेंदबाज शुभम जायसवाल, अर्जुन दुबे और युवराज सिंह ने आपस में दो-दो विकेट बांटे। टीम लैवेंडर ने भी लगातार विकेट गंवाए, लेकिन कुशाग्र सिंह के 37 रन की बदौलत टीम ने 26.1 ओवरों में 8 विकेट खोकर 110 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। टीम टील के गेंदबाज अभ्युदय ने 3 विकेट झटके लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच जिताऊ पारी खेलने वाले कुशाग्र सिंह मैन आॅफ द मैच बने। चौथे मैच में मैन आॅफ द मैच अरशद अंसारी के दम पर टीम रस्ट अंडर 14 ने टीम इमरल्ड अंडर 14 को 3 विकेट से हरा दिया है।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *