बेसमेंट में संचालित अवैध क्लीनिक सीज

पायनियर संवाददाता। रामसनेहीघाट बाराबंकी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट की टीम ने शनिवार को देवीगंज में मेडिकल स्टोर की आड़ में बेसमेंट में संचालित एक अवैध क्लीनिक पर छापेमारी कर उसे सीज कर दिया। जांच में पता चला कि क्लीनिक बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था और कई आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पाया गया कि श्री राम मेडिकल स्टोर के बेसमेंट में मरीजों का उपचार किया जा रहा था, जबकि क्लीनिक संचालन के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण में मरीजों के बैठने, भर्ती करने तथा अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा कई जरूरी मानकों का उल्लंघन भी पाया गया। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक हरि शंकर यादव वैध लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सीज कर दिया।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *