‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को सतीश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

पायनियर संवाददाता। रामसनेहीघाट बाराबंकी

दरियाबाद विकासखंड में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का उद्देश्य विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

रैली में इग्लो इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज, गोविंद शिक्षा मंदिर, राजकीय बालिका विद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज तथा पटेल पंचायती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में शिक्षा जागरूकता संबंधी तख्तियां लिए छात्र-छात्राएं नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और लोगों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *