मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे मासूम की हत्या का प्रेमी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा​ लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई करछी/पलटा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे मासूम की हत्या का प्रेमी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा​

लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई करछी/पलटा भी बरामद कर लिया है। ​पुलिस के मुताबिक, रविवार पांच जुलाई को उन्नाव जिले के बीघापुर कटरा दीवानखेड़ा निवासी दिनेश कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके करीब पांच-छह वर्षीय बेटे अहम की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मड़ियांव थाने हत्या के तहत दो नामजद आरोपियों प्रशांत उर्फ गौरव सिंह और पूनम देवी (मृतक बच्चे की मां) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

​वहीं सोमवार छह जुलाई  को मड़ियांव पुलिस नौबस्ता मोड़ के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मासूम की हत्या का मुख्य आरोपी मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह (26) पुत्र प्रभात चन्द्र सिंह, निवासी सरैया पहाड़पुर, थाना गोसाईगंज, जिला अयोध्या बताया। आरोपी वर्तमान में कानपुर में नौकरी करता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रशांत सिंह का मृतक बच्चे की मां पूनम देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस रिश्ते में छह साल का मासूम बच्चा बाधा बन रहा था। बचे की माँ की अनुपस्थिति मे आरोपी ने बच्चे को लात-घूंसों और रसोई में इस्तेमाल होने वाली करछी/पलटे से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। ​थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक कप्तान सिंह, हेड कांस्टेबल आकाश सिंह, संदीप कन्नौजिया, कांस्टेबल रोहित कुमार और मयंक कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानन्द मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, साथ ही उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी