मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

शामली में ‘एक परिवार-एक पहचान’ योजना का शुभारंभ, इमराना को मिला पहला फैमिली आईडी कार्ड

-चेयरमैन अरविंद संगल ने किया वितरण, राशन कार्ड धारकों को अलग से आवेदन की जरूरत नहीं शामली। नगर पालिका परिषद शामली में सरकार की ‘एक परिवार-एक पहचान’ योजना के तहत फैमिली आईडी कार्ड जारी करने की शुरुआत की गई। नगर पालिका चेयरमैन…

साझा करें WhatsAppFacebookX
शामली में ‘एक परिवार-एक पहचान’ योजना का शुभारंभ, इमराना को मिला पहला फैमिली आईडी कार्ड
-चेयरमैन अरविंद संगल ने किया वितरण, राशन कार्ड धारकों को अलग से आवेदन की जरूरत नहीं
शामली। नगर पालिका परिषद शामली में सरकार की ‘एक परिवार-एक पहचान’ योजना के तहत फैमिली आईडी कार्ड जारी करने की शुरुआत की गई। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने मोमिननगर तैमूरशाह निवासी इमराना पत्नी खुर्शीद को पहला फैमिली आईडी कार्ड प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने बताया कि फैमिली आईडी कार्ड 12 अंकों का है। इसमें परिवार के मुखिया समेत परिवार के सभी सदस्यों का नाम और आवश्यक विवरण दर्ज किया गया है। फैमिली आईडी के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
अरविंद संगल ने बताया कि जिन परिवारों के पास पहले से राशन कार्ड है, उन्हें फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनका राशन कार्ड ही फैमिली आईडी के रूप में काम करेगा। उन्होंने नगर पालिका के संबंधित कर्मचारी वैभव गर्ग को निर्देश दिए कि फैमिली आईडी बनवाने के लिए पालिका पहुंचने वाले नागरिकों को योजना की पूरी जानकारी दी जाए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्ड जारी कराने की कार्रवाई की जाए। चेयरमैन ने नगरवासियों से योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक परिवार फैमिली आईडी से जुड़ें, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंच सके। इस अवसर पर सभासद रामनिवास सैनी, पंकज गुप्ता, संजय उपाध्याय, सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र मलिक, लक्ष्मण सिंह, आजम खान, सुनील बंसल, वैभव गर्ग और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।