काशी पहुंचे अनंत अंबानी, किया बाबा विश्वनाथ एवं माँ अन्नपूर्णा का किया कुमकुम पूजन

पायनियर समाचार सेवा। वाराणसी
 उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी मंगलवार को धार्मिक यात्रा पर काशी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के अर्चकों ने उन्हें सविधि पूजन कराया।
21 अर्चकों ने कराया कुमकुम पूजन
विश्वनाथ दर्शन के बाद अनंत अंबानी माँ अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। वहां गर्भगृह में 21 ब्राह्मण अर्चकों ने मंत्रोच्चार के साथ माँ भगवती का विशेष कुमकुम पूजन संपन्न कराया। पूजन के बाद उन्होंने माँ को माला अर्पित कर आशीर्वाद लिया। पूजन के उपरांत अनंत अंबानी ने मंदिर के महंत शंकरपुरी जी महाराज से भेंट की। महंत जी ने संस्था द्वारा संचालित सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सेवा कार्यों के बारे में जानकर अनंत अंबानी काफी प्रभावित हुए।
प्रसाद स्वरूप मिला सम्मान
जाते समय महंत शंकरपुरी जी ने अनंत अंबानी को प्रसाद स्वरूप माँ अन्नपूर्णा की चुनरी, स्फटिक माला तथा माता का मोमेंटो भेंट किया। काशी प्रवास के दौरान अनंत अंबानी की सादगी और भक्ति भाव देखकर मंदिर से जुड़े श्रद्धालु भी अभिभूत दिखे।मुख्य रूप से प्रदीप श्रीवास्तव समेत मंदिरपरिवार रहा।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *