स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

20 साल पुरानी रंजिश में वेदराम की बांके से हमला कर हत्या

20 साल पुरानी रंजिश में वेदराम की बांके से हमला कर हत्या

  • बिलहरी गांव में सुबह ताबड़तोड़ वार से सनसनी, आरोपियों ने पिता की हत्या का बदला लेने की बात सामने आई—दोनों हिरासत में

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

 पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 20 साल पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। गांव निवासी 50 वर्षीय वेदराम पुत्र भूपराम की बांके से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी हिमांशु गौरव, सीओ विधि भूषण मौर्य और प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। पुलिस के मुताबिक वेदराम गांव में था, तभी रामदेव और श्यामदेव पुत्र नन्दराम ने उस पर बांके से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे करीब दो दशक पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले आरोपियों के पिता नन्दराम की हत्या हुई थी। इस मामले में वेदराम का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इसी घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस प्रथम दृष्टया वर्तमान हत्या को इसी पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि वारदात के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • दोनों आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी रामदेव और श्यामदेव को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से पहले दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद हुआ था या नहीं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें