स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हड़कंप

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हड़कंप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। महिंगवा थाना क्षेत्र में बीती रात को एक (25) वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर अज्ञात युवकों ने हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में पहले युवक को एम्बुलेंस द्वारा पहले सीएचसी इटौंजा बाद में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि महिंगवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पर सहिया के गनेशपुर निवासी सतीश यादव (25) पुत्र शिवबालक की किसी अज्ञात युवक ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पर डायल-112 पुलिस व एसओ थाना महिंगवा राधेश्याम मौर्या अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सतीश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस अज्ञात हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें