स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

मौसी के घर आया युवक सड़क हादसे का शिकार, गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

मौसी के घर आया युवक सड़क हादसे का शिकार, गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के चंदोई-मंझोला मार्ग पर सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौसी के घर आए 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गोवंश की भी मौके पर मौत हो गई।

मृतक की पहचान सरताज (19) पुत्र शान्नू उर्फ सूफी, निवासी इस्लाम नगर गौटिया (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला पीर बहेड़ा में रह रहा था। बताया जाता है कि सरताज सोमवार सुबह अपने मौसा जियाउद्दीन, निवासी चंदोई कोतवाली क्षेत्र, के घर आया था। देर शाम वह अपने साथी फरमान पुत्र अनवार, निवासी नौगवां पकड़िया, थाना सुनगढ़ी, के साथ बाइक से निकला था।

चंदोई से मंझोला जाने वाले मार्ग पर अचानक सामने आए गोवंश से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सरताज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल फरमान का उपचार जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सरताज की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली परमेंद्र सिंह का कहना है शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें