पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के केसरीखेड़ा गांव में बुजुर्ग व त्रिलोकपुर गांव मे युवक ने मगंलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह परिजनो ने बुजुर्ग व युवक के शव लटके देखे तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो ही मृतको के शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पहली घटना मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी मजरा केसरीखेड़ा गांव में हुयी जहां रहने वाले बुजुर्ग लोढा (70वर्ष) ने गांव के बाहर बने अपने नवनिर्मित मकान के बरामदे की छत में लगे बांस में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
बुधवार की सुबह नाती आकाश नवनिर्मित मकान में पहुंचा ओर वहा बाबा का शव फांसी के फंदे से लटका देख परिजनो को सूचना दी। दूसरी घटना मोहनलालगंज क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में हुयी,यहा परिवार सहित रहने वाले किसान सुरेश यादव के बेटे पुष्पेन्द्र (20वर्ष) ने मगंलवार की देर रात घर के कमरे का दरवाजा बंद कर छत में लगी लोहे की सरिया में रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह बेटे के कमरे का दरवाजा ना खुलने पर परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर युवक का शव फंदे से परिजनो ने लटका देखा तो कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग व युवक के शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।










