मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

विदेशी पार्सल के नाम पर महिला से ठगे गए 9.30 लाख रुपए

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। आलमबाग कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक महिला को ठगों ने निशाना बना इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विदेशी पार्सल भेजने के नाम पर 9.30 लाख रूपए हडप लिया। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर ठगो…

साझा करें WhatsAppFacebookX
विदेशी पार्सल के नाम पर महिला से ठगे गए 9.30 लाख रुपए

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आलमबाग कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक महिला को ठगों ने निशाना बना इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विदेशी पार्सल भेजने के नाम पर 9.30 लाख रूपए हडप लिया। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर ठगो ने उसे अश्लील फोटो भेज धमकी भी दी है। आलमबाग कोतवाली इलाके के भोजपुरी अखाड़ा मवैया निवासी सुगम गुप्ता पत्नी प्यारे लाल गुप्ता के अनुसार बीते आठ मई को विपिन गुप्ता नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया और दो दिन बातचीत के बाद उसने अमेरिका से महंगा गिफ्ट भेजने की बात कही।

अगले दिन आकाश वर्मा नामक व्यक्ति ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताते हुए फोन किया और पार्सल छुड़ाने के लिए पहले 18 हजार, फिर 40 हजार जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने पार्सल में महंगा हार, मोबाइल और दो डायमंड रिंग होने की बात कहकर उसपर दबाव बना कई बार में कुल 9.30 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता के अनुसार ठगो के झांसे में आकर उसने अपने गहने बेचकर पैसे ट्रांसफर किए है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मंगलवार को आईटी एक्ट की धारा मे केस दर्ज किया गया है।