जैदपुर बाराबंकी । नगर पंचायत जैदपुर में पीएफ की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हरी मजार से नगर पंचायत कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यालय पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम और ठेकेदार पंकज मिश्रा ने उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए। कर्मचारियों का आरोप है कि करीब 20 माह का पीएफ लंबित है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने दस्तावेजों की जांच कराने और ठेकेदार से जवाब मांगने की बात कही, जबकि ठेकेदार ने ईपीएफ कार्यालय को पत्र भेजने और सर्वर की समस्या के कारण देरी होने की जानकारी दी।
पीएफ की मांग पर जैदपुर में सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
जैदपुर बाराबंकी । नगर पंचायत जैदपुर में पीएफ की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हरी मजार से नगर पंचायत कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यालय पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद…