स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

महिलाओं का ध्यान भटकाकर चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

महिलाओं का ध्यान भटकाकर चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं का ध्यान भटकाकर चेन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद करीब 16 वर्षीय किशोरी को भी विधि के अनुरूप संरक्षण में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चेन के दो टुकड़े बरामद हुए हैं। गुडम्बा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के मुताबिक, अंजू यादव की तहरीर पर गले से चेन चोरी किए जाने के मामले में थाना गुडम्बा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

22 अगस्त को उपनिरीक्षक शिवशंकर पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में अपराधियों की तलाश कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चेन चोरी की घटनाओं में संलिप्त महिलाओं जैसी दो महिलाएं गुरुनानक लॉन के पास ई-रिक्शा में बैठी हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों महिलाओं ने ई-रिक्शा चालक से भागने को कहा। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को ई-रिक्शा से उतारकर पूछताछ और तलाशी ली।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपना नाम सुधा पत्नी विशाल, निवासी एकडंगा, थाना सीकरीगंज, गोरखपुर, उम्र करीब 27 वर्ष बताया। उसके पर्स से पीली धातु की चेन का एक टुकड़ा बरामद हुआ। वहीं दूसरी की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। उसके पास से कागज में लिपटा चेन का दूसरा टुकड़ा बरामद हुआ। पूछताछ में सुधा और किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले दोनों ने टेढ़ी पुलिया चौराहे की ओर से ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का बातचीत और हरकतों से ध्यान भटकाकर उसके गले से चेन चोरी की थी। बाद में चोरी की चेन को दोनों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस के मुताबिक, बरामद दोनों टुकड़े उसी चोरी की चेन के हिस्से हैं। पुलिस अब महिला के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें