स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

उधार सामान नहीं दिया तो बेलचे से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

उधार सामान नहीं दिया तो बेलचे से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा-पीलीभीत। उधार किराना सामान देने से इनकार करना 70 वर्षीय दुकानदार को जान से भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर बेलचे से बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में बरेली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गांव नरायनपुर निवासी श्रीपाल गुप्ता घर पर किराने की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव का सुनील कुमार उर्फ भोला उनकी दुकान पर उधार सामान लेने पहुंचा था। श्रीपाल ने सामान देने से मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद सुनील अपने भाई सुशील और पिता महेन्द्रपाल गंगवार के साथ बेलचा लेकर श्रीपाल के घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल श्रीपाल को पुलिस ने बरखेड़ा सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक के पुत्र अवनीश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया । पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ भोला, सुशील और महेन्द्रपाल गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुकृति माधव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें