पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। श्री राम मंदिर ट्रस्ट में कृष्ण मोहन जी को अन्तरिम महासचिव बनाए जाने से प्रदेश के दलितों में खुशी की लहर है। उप्र विधान परिषद् के सदस्य एवं डॉ. आंबेडकर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि ऐसा चमत्कार मोदी योगी राज में ही सम्भव था। उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए डॉ० निर्मल ने कहा है कि इस निर्णय से मंदिरों में दलितों के प्रवेश में भारी इजाफा होगा और मंदिरों में यदा कदा दलितों के प्रवेश को वर्जित किए जाने की सोच पर पूर्ण विराम लगेगा। डॉ. निर्मल के निर्णय अनुसार यह निर्णय अदभुत एवं चमत्कारी है और इससे न केवल राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी वरन देश में सकारात्मक संदेश जाएगा।