मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

एसएसपी के निर्देश पर दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस ने बलात्कार, देह व्यापार के लिए मजबूर करने और एससी-एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को वादिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सुधीर भारद्वाज…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एसएसपी के निर्देश पर दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस ने बलात्कार, देह व्यापार के लिए मजबूर करने और एससी-एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को वादिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सुधीर भारद्वाज पुत्र रणजीत निवासी मौहल्ला देवी कुंड ने नौकरी का झांसा देकर पीड़िता को कमरा दिलाया, उसका सामान हड़प लिया और बलात्कार किया। वीडियो वायरल करने की धमकी, जातिसूचक गाली-गलौज और परिवार को जान से मारने की धमकी के आरोप भी हैं। इस पर थाना देवबंद पर मु.अ.सं. 605/2026 धारा 316(2)/64(2)(एम)/70(1)/352/143(2) बीएनएस व 3(2)5 क एससी/एसटी एक्ट व पीटा एक्ट में केस दर्ज हुआ। विवेचना में धारा 333/64(1) बीएनएस बढ़ाई गई। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी कपिल देव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोबिल्स कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कस्बा बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास बताया गया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की है।