स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का किया जोरदार स्वागत

व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का किया जोरदार स्वागत

पायनियर संवाददाता।बरेली

फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारियों ने श्रुति गंगवार को निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनने पर भगवान श्री राम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में आज बरेली में भारत सेवा ट्रस्ट पर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति गंगवार को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर उनके पिता झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की के नक्शे कदम पर चलकर बरेली का नाम रोशन करने की बात कही। भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं अन्य व्यापारियों ने राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार से कहा कि उनके पिता संतोष कुमार गंगवार ने अपने आठ बार के सांसद कार्यकाल में निरंतर व्यापारी वर्ग के लिए उनकी ढाल बनकर हमेशा संघर्ष किया है। और हमेशा बरेली भारत सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर आने वाले हर फरियादी को सम्मान देकर संतुष्ट कर उसकी मदद की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं अन्य व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार से फतेहगंज पश्चिमी के विकास संबंधी रेल स्टॉपेज, रोडवेज बस स्टेशन के सुचारू संचालन एवं नेशनल हाईवे से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण एवं थाना भवन निर्माण आदि के विषयों पर चर्चा की। इस दौरान स्वागत करनेवालों में सर्राफा व्यापारी अकरम खान, सुनील रस्तोगी, नीरज गोयल, राजेश गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, दीपक अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, दीपक गोयल, मयंक अग्रवाल, पंकज गोयल, प्रतीक अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, गोपाल अग्रवाल, यश अग्रवाल, सौरभ चैहान उर्फ शीलू, रोहित, राहुल चैहान, संजीव सिंह, कपिल यादव, शुभम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, राहुल गुप्ता, गौतम गोयल, सुबोध पोरवाल, शुभम भारद्वाज, अमित गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने श्रुति गंगवार को फूल माला पहनाकर पुष्प गुच्छ एल्बम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें