स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, हितों की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी

व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, हितों की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी

  • प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कीं आठ घोषणाएं, व्यापारिक प्रक्रियाएं सरल बनाने पर जोर

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने व्यापारी हितों से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य और जिला स्तर पर उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन कर नियमित बैठकें कराई जाएंगी। आपदा प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार राहत देने, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा का प्रचार करने और पर्यटन व्यवसाय की पंजीकरण प्रक्रिया सरल बनाकर सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने की घोषणा की।
उन्होंने पर्यटन क्षेत्रों में होम स्टे सुविधाओं के विस्तार, चारधाम यात्रा मार्ग पर पार्किंग विकास, प्रमुख बाजारों में सड़कों और नालियों की मरम्मत तथा पंजीकृत श्रमिकों को कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ दिलाने की भी बात कही। धामी ने बताया कि 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं आॅनलाइन उपलब्ध हैं। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड का भी उल्लेख किया। सम्मेलन में सांसद अजय भट्ट, मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन वर्मा सहित अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें