स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हरायागोरखपुर में बोले CM योगी -राहुल गांधी फुस्स रॉकेट, अब लॉन्च नहीं होंगेत्योहारों से पहले लखनऊ में नगर निगम का महा सफाई अभियान शुरूमायावती आज करेंगी सांगठनिक मजबूती, चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठकदिव्यांगजन दया के नहीं, बल्कि अवसरों के हकदार: प्रो. हिमांशु शेखर झाइंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव: योगीराष्ट्रीय योगासन में यूपी ने जीते 36 पदक, तीसरा स्थान हासिल कियाघर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शवफुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौतधनतेरस-दीपावली पर सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिसरोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हरायागोरखपुर में बोले CM योगी -राहुल गांधी फुस्स रॉकेट, अब लॉन्च नहीं होंगेत्योहारों से पहले लखनऊ में नगर निगम का महा सफाई अभियान शुरूमायावती आज करेंगी सांगठनिक मजबूती, चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठकदिव्यांगजन दया के नहीं, बल्कि अवसरों के हकदार: प्रो. हिमांशु शेखर झाइंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव: योगीराष्ट्रीय योगासन में यूपी ने जीते 36 पदक, तीसरा स्थान हासिल किया

विपक्ष की अराजकता व झूठ का गांव-गांव, घर-घर देंगे जवाब: पंकज चौधरी

विपक्ष की अराजकता व झूठ का गांव-गांव, घर-घर देंगे जवाब: पंकज चौधरी

  • भाजपा ने सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण के लिए किए संशोधन


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ/गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है, यह मोदी का विकसित भारत है, यह विकसित संकल्प वाला भारत है। यहां किसी भी प्रकार की अराजकता और षड्यंत्रकारी राजनीति नहीं चलेगी और विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का मुंहतोड़ जवाब गांव-गांव और घर-घर जाकर देंगे।

यह बातें उन्होंने बुधवार को गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर में प्रथम आगमन पर स्वागत किया। चौधरी ने कहा की विपक्ष कभी ईवीएम पर सवाल उठाता है, तो कभी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता है, जबकि बैलेट पेपर से हुए देश के 28 एमएलसी सीटों के चुनाव में कांग्रेस को मात्र एक सीट मिली। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 37, तमिलनाडु में 59, पश्चिम बंगाल में 49, बिहार में 36, त्रिपुरा में 33, गुजरात में 31, ओडिशा में 26 और नागालैंड में 21 वर्षों से सत्ता से बाहर है। कांग्रेस को अपनी हार पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सभा लोकतंत्र की रक्षा, अराजकता समाप्त करने और राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को बेनकाब करने के संकल्प का हिस्सा है। 

विपक्षी गठबंधन जनता को गुमराह कर रहा है और चुनाव हारने पर ईवीएम व चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने तथा देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में चर्चा और बहस के समय बाहर चले जाते हैं, लेकिन 'मॉक संसद' कर लोकतंत्र के मंदिर का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस को संविधान नहीं, बल्कि परिवार और सत्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि 2024 में संविधान बदलने का भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस ने ही अपने एक नेता को प्रधानमंत्री पद पर बनाए रखने के लिए 1976 में 42वां संविधान संशोधन किया था, जिसे 'मिनी संविधान' कहा जाता है। कांग्रेस अब तक 75 संशोधन कर चुकी है, जबकि एनडीए सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 संशोधन किए, जिनमें एससी-एसटी के अधिकारों एवं सम्मान और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें