स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरण

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही: बिना शटडाउन कराया काम, करंट से युवक की मौत

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही: बिना शटडाउन कराया काम, करंट से युवक की मौत

करनैलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी के हरसिंहपुर गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। एलटी लाइन पर बिना शट डाउन के काम कराते समय करंट की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन लाल पुत्र हरिराम निवासी हरसिंहपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे सोहन लाल ठेकेदार के साथ कटरा फीडर के मैजापुर क्षेत्र में एलटी लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गया था। खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ते समय अचानक उसमें करंट दौड़ गया। 

करंट लगते ही सोहन गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।
बता दें कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और मजदूरी कर परिवार पालता था। उसके दो मासूम बेटे सत्यम (10 वर्ष) और शिवम (8 वर्ष) हैं। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


ग्रामीणों ने सीधे तौर पर विद्युत विभाग और काम कराने वाले ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने बिना शट डाउन लिए ही उसे खंभे पर चढ़ा दिया। साथ ही न तो सुरक्षा उपकरण दिए गए और न ही लाइन बंद कराई गई। यह सीधे-सीधे मानव हत्या है।


घटना की सूचना पर बालपुर चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेज दिया। हैरानी की बात है कि घटना के कई घंटे बाद तक विद्युत विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार और संबंधित जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और मृतक के असहाय परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें