विधायक ने बहुउद्देशीय सेवा शिविर में लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

पायनियर संवाददाता। कोंच (जालौन)
गुरुवार को खंड विकास कार्यालय नदीगांव में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं एसडीएम अभिनव कुमार की उपस्थिति में किया गया।
विधायक ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। शिविर में कई सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर विधायक ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास एवं शौचालय योजना के करीब डेढ़ दर्जन लाभार्थियों सहित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर शासन द्वारा प्रदत्त धनराशि से गांवों में छोटे बड़े उद्योग धंधों में सहभागिता कर अपनी आय बढ़ाने वाली दर्जन भर महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ उठाएं, यदि किसी प्रकार की कोई समस्या सामने आती है तो ब्लॉक और विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों सहित उन्हें बता सकते हैं। हर एक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले यह हम सभी का दायित्व और कर्तव्य है। इससे पहले बीडीओ नरेशपाल सिंह सहित ब्लॉक कर्मियों ने विधायक एवं एसडीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री बाबूराम पाल, मंडल अध्यक्ष अनुराग खरे, प्रधान जीतू द्विवेदी डीहा, सभाष पाल सर्र, राजू परधानी, शिवम राजावत, शिवम द्विवेदी, गौरी चबोर, प्रदीप निरंजन आदि मौजूद रहे।
जन चैपाल में विधायक ने किसानों को दिया जल्द राहत मिलने का भरोसा
कोंच। नदीगांव विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तूमरा, बाबली और भखरौल में गुरुवार को जन चैपाल आयोजित की गई। जन चैपालों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन ने उपस्थित ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होने की जानकारी ली। विधायक ने मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, शौंचालय, आवास जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को प्राथमिकता से दिलाया जाए। स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाओं को व्यवस्थित रखें, साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर है, जल्द ही दैवीय आपदा राहत कोष से प्रभावित किसानों को मदद दिलाई जाएगी। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों से लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताते हुए ग्रामीणों से मोदी-योगी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधानों सहित ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान एडीओ पंचायत लक्ष्मण चैरसिया, सचिव दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।



