विधायक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

पायनियर समाचार सेवा।लालकुआं। लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर आज वंदे मातरम ग्रुप के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विकी पाठक द्वारा किया गया, जिसमें 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है। इस अवसर पर विकी पाठक ने कहा कि विधायक मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाने का प्रयास किया गया है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। वंदे मातरम ग्रुप द्वारा लगातार रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। ग्रुप ने सभी 50 रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह दानू, सुमित मिश्रा, गणेश बिष्ट, रवि रावत, भूपेंद्र सिंह मेहरा आदि लोग उपस्थित रहे।



