स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘आरोग्य राइज’ के तहत सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन ने श्रमिक समुदायों के लिए शुरू की मेगा कैंसर पूर्व-जांच पहलपिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्तभारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत जीतकर एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म कियाडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणदेहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजनइंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंटचारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसपी ने दिए सख्त निर्देशकैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार22वें दिन भी नगर निगम परिसर में धरने पर डेट रहे वरिष्ठ पर्यावरण मित्रजीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: योगी‘आरोग्य राइज’ के तहत सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन ने श्रमिक समुदायों के लिए शुरू की मेगा कैंसर पूर्व-जांच पहलपिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्तभारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत जीतकर एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म कियाडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणदेहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजनइंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंटचारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसपी ने दिए सख्त निर्देशकैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार22वें दिन भी नगर निगम परिसर में धरने पर डेट रहे वरिष्ठ पर्यावरण मित्रजीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: योगी

मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक गंभीर घायल

मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक गंभीर घायल
  • छेनागाड़ से दो किलोमीटर ऊपर हुआ दर्दनाक हादसा

  • डीडीआरएफ और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

पायनियर समाचार सेवा। रुद्रप्रयाग। जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही हादसा, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत कर वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें रोहित पुत्र जगत सिंह (26 वर्ष) घायल अवस्था में मिले। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह (65 वर्ष) और विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू टीमों ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें