मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को रजत पदक

4x100 मीटर मेडले रिले में यूपी के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, बंगाल ने जीता स्वर्ण पदक लखनऊ,पायनियर। 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन उत्तर प्रदेश के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13-14 वर्ष आयु वर्ग की बालक 4x100 मीटर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को रजत पदक

4×100 मीटर मेडले रिले में यूपी के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, बंगाल ने जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ,पायनियर। 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन उत्तर प्रदेश के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13-14 वर्ष आयु वर्ग की बालक 4×100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने 2 मिनट 09.69 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता जयपुर के एसएमएस स्टेडियम स्विमिंग पूल में आयोजित की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की पदक विजेता टीम में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के राज चौहान और मानस सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के आयुष सोनकर और  कुशीनगर के राघव यादव शामिल रहे। चारों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट तालमेल और दमदार प्रदर्शन से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल हुआ।

इस स्पर्धा में बंगाल की टीम ने 2:09.15 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्नाटक ने 2:09.75 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी स्पर्धाओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई