स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र लखनऊ का किया दौरा, खिलाड़ियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र लखनऊ का किया दौरा, खिलाड़ियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), लखनऊ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा की तथा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने केंद्र में उपलब्ध खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों के समग्र विकास, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण तथा भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और ‘फिट इंडिया’ जैसे जनआंदोलनों को और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण जारी रखने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र लखनऊ का किया दौरा, खिलाड़ियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

वहीं, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से संवाद करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की खेल और युवा विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस दौरे को साइ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र लखनऊ के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के लिए प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम के दौरान हुए विचार-विमर्श में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) आत्म प्रकाश, निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार, प्रशिक्षक, सहयोगी स्टाफ और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें