स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

कैनाल रोड पर बेकाबू कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत

कैनाल रोड पर बेकाबू कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत

देहरादून, 22 अगस्त। राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक और उसके साथी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 12:45 बजे 112 के माध्यम से कैनाल रोड पर दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर राजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां आई-20 कार संख्या यूपी14डीई-0052 क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे खड़ी मिली। पास ही स्कूटी संख्या यूके07एडी-5929 और मोटरसाइकिल संख्या यूके02बीओ-7044 भी क्षतिग्रस्त पड़ी थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नैना राजपूत (26) और निधि कश्यप घायल हो गईं। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। नैना राजपूत की मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि निधि कश्यप का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतका की पहचान नैना राजपूत पत्नी अभिषेक मेहरा, निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक सुमित यादव (20), निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2 और उसके साथी हाशिम (24), निवासी सुमन नगर, राजपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि काठबंगला से कैनाल रोड की ओर आते समय कार के ब्रेक नहीं लग पाए, जिसके कारण वाहन सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। मृतका के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें