स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

दो शातिर वाहन चोर दबोचे, पांच चोरी की बाइकें बरामद

दो शातिर वाहन चोर दबोचे, पांच चोरी की बाइकें बरामद

रहीमाबाद पुलिस की कार्रवाई, तीसरे साथी की तलाश जारी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के फरार तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि गत 12 जुलाई को उपनिरीक्षक रामसेवक राणा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई के संडीला क्षेत्र के रहने वाले राकेश और सुनील चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पहले राकेश को पकड़ लिया।

पूछताछ में राकेश ने खुलासा किया कि वह माल थाना क्षेत्र के नवीपनाह निवासी मनीष और सुनील के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर  दोनों की निशानदेही पर इटौंजा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राकेश निवासी सैदापुर मजरा मझगांव गदौरा, थाना संडीला, हरदोई तथा सुनील निवासी अटवा बरी डंडा, थाना संडीला, हरदोई के रूप में हुई है। गिरोह का तीसरा सदस्य मनीष निवासी नवीपनाह, थाना माल अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा संख्या 100/2026 में बीएनएस की धारा 303(2), 317(2), 238 और 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें