आमने सामने बाईकों की भिड़ंत में डिलीवरी बॉय समेत दो की मौत एक घायल

पायनियर संवाददाता। कानपुर देहात

रूरा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास रूरा डेरापुर मार्ग शाम करीब 6,30 बजे दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई,इसमें एक डिलेवरी बॉय समेत दो लोगों को सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 


रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सूर्यभान पुत्र स्व शिवनाथ सिंह एक कंपनी में डिलिवरी बॉय की नौकरी करता था।रविवार की शाम को पार्सल बांटने के बाद वो डेरापुर की तरफ से अपने घर जा रहा था।तभी रूरा डेरापुर मार्ग पर किशुनपुर गांव के सामने रूरा की तरफ से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी तेज कि थी दोनों बाइक पर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हिना कौसर ने सूर्यभान और दूसरी बाइक पर सवार कमल पुत्र प्रकाश निवासी बलुआपुर थाना शिवली को मृत घोषित कर दिया जबकि मृतक के चचेरे भाई रामपाल की हालत को गंभीर देखते उसको मेडिकल कालजे रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक सूर्यभान की पत्नी महिमा, पुत्री छबि ,लड्डू, भाई सुमित का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

जबकि दूसरे मृतक की पत्नी भी बेहाल हो गई। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *