स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

जमीनी विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

जमीनी विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, छंदोइया निवासी सैफ खान ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद को लेकर छह नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों ने एक राय होकर उन्हें और उनके मित्र अकरम को घेर लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली से दोनों बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी और सैफ खान की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दीवार तथा गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर दुबग्गा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 7:11 बजे पावर हाउस के पीछे सेक्टर-आई रोड किनारे से मयंक यादव (22) और नवील (18) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद अवैध पिस्टल के आधार पर मुकदमे में 3/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मयंक यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में ठाकुरगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज है। दुबग्गा पुलिस का कहना है कि मामले में छह नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों की संलिप्तता सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामभवन सोनकर, कांस्टेबल सतीश चौहान और कांस्टेबल महेंद्र यादव शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें