स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार22वें दिन भी नगर निगम परिसर में धरने पर डेट रहे वरिष्ठ पर्यावरण मित्रजीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: योगीचंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू5 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में शुरू होगी एफएलसीसांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देशहल्द्वानी में भारतीय सेना-स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का पांच दिवसीय मेगा कैंपसीएम योगी ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानितबीजेपी की बौखलाहट बता रही है कि 2027 में कांग्रेस की वापसी तय : यशपाल आर्यकैंटर से 390 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार22वें दिन भी नगर निगम परिसर में धरने पर डेट रहे वरिष्ठ पर्यावरण मित्रजीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: योगीचंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू5 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में शुरू होगी एफएलसीसांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देशहल्द्वानी में भारतीय सेना-स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का पांच दिवसीय मेगा कैंपसीएम योगी ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानितबीजेपी की बौखलाहट बता रही है कि 2027 में कांग्रेस की वापसी तय : यशपाल आर्य

टीवीएस मोटर का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 1,057.61 करोड़ रुपये

टीवीएस मोटर का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 1,057.61 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 1,057.61 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 642.86 करोड़ रुपये रहा था। मोटर वाहन कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 16,295.52 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 12,210.05 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 11,261.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,894.22 करोड़ रुपये हो गया।

टीवीएस मोटर के अनुसार, पहली तिमाही में उसने अब तक की सर्वाधिक तिमाही बिक्री दर्ज की। इस दौरान दोपहिया और तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 16.3 लाख इकाई हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 12.8 लाख इकाई थी। समीक्षाधीन तिमाही में मोटरसाइकिल की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 7.4 लाख इकाई रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6.2 लाख इकाई थी। स्कूटर की बिक्री पांच लाख इकाई से सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 6.8 लाख इकाई हो गई। अंतरराष्ट्रीय कारोबार 33 प्रतिशत बढ़कर 4.7 लाख इकाई पर पहुंच गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 3.5 लाख इकाई था।

कंपनी ने कहा कि 2026-27 की पहली तिमाही में उसके इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 86 प्रतिशत बढ़कर 1,29,940 इकाई हो गई, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 70,060 इकाई थी। कंपनी के अब 10 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहक हैं। समीक्षाधीन तिमाही में तिपहिया वाहनों की बिक्री 48 प्रतिशत बढ़कर 66,697 इकाई हो गई जबकि एक वर्ष पहले की समान अवधि में यह 44,978 इकाई थी। कंपनी ने बयान में कहा कि पहली तिमाही में वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण जिंस कीमतों में तेज वृद्धि का रुख रहा जिससे कच्चे माल आदि की लागत बढ़ी। हालांकि, कीमतों में आंशिक समायोजन तथा लागत अनुकूलन की पहल के जरिये इस बढ़ी हुई लागत के असर को कुछ हद तक कम किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें