स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षणअनन्या जैन और शताक्षी चौधरी सेमीफाइनल में, एकल में कायम रखी यूपी की चुनौतीलखीमपुर जिला महिला अस्पताल में घूसखोरी का आरोप, प्रसूता के परिजन से वसूले 2 हजार रुपये‘आरोग्य राइज’ के तहत सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन ने श्रमिक समुदायों के लिए शुरू की मेगा कैंसर पूर्व-जांच पहलपिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्तभारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत जीतकर एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म कियाडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणदेहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजनइंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंटचारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसपी ने दिए सख्त निर्देश30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षणअनन्या जैन और शताक्षी चौधरी सेमीफाइनल में, एकल में कायम रखी यूपी की चुनौतीलखीमपुर जिला महिला अस्पताल में घूसखोरी का आरोप, प्रसूता के परिजन से वसूले 2 हजार रुपये‘आरोग्य राइज’ के तहत सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन ने श्रमिक समुदायों के लिए शुरू की मेगा कैंसर पूर्व-जांच पहलपिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्तभारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत जीतकर एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म कियाडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणदेहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजनइंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंटचारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसपी ने दिए सख्त निर्देश

भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

  • भूमि संबंधी आवेदनों को बिना ठोस कारण निरस्त न करें, पारदर्शिता पर जोर
  • राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में डिजिटल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। जिले में भू-अभिलेख एवं भूमि संबंधी मामलों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजस्व विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भू-लेख से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न होने पाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों के समाधान में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाए और पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को बिना किसी ठोस एवं व्यावहारिक कारण के निरस्त न किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को राहत मिलेगी और भूमि संबंधी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में विश्वास बढ़ेगा। जिलाधिकारी ने डिजिटल प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा सही एवं पूर्ण दस्तावेज अपलोड किए जाने से सत्यापन प्रक्रिया तेज और सुगम होगी। इससे आवेदनों में त्रुटियों की संख्या कम होगी तथा लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सही दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी आमजन तक पहुंचाना भी आवश्यक है, जिससे आॅनलाइन सेवाओं का लाभ लोगों को सरलता से मिल सके। बैठक में लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र उपस्थित रहीं, जबकि राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें