स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

महुरा कला मोड़ पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक, दुकान का छज्जा व पिलर क्षतिग्रस्त

महुरा कला मोड़ पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक, दुकान का छज्जा व पिलर क्षतिग्रस्त

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सुल्तानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह महुरा कला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक आगे बढ़ते हुए पास स्थित एक दुकान के छज्जे और पिलर से भी जा भिड़ा, जिससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या (यूपी 12 सीटी 9495) सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8:10 बजे महुरा कला मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों क्षतिग्रस्त अवस्था में मौके पर मिले, जबकि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाकर राहत कार्य शुरू कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान के छज्जे और पिलर को नुकसान पहुंचने से आर्थिक क्षति हुई है। दुर्घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सामान्य करा दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें