स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

वृक्षारोपण महाअभियान-2026पुलिस लाइन में रोपे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वृक्षारोपण महाअभियान-2026पुलिस लाइन में रोपे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पीलीभीत। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव रहे। उनके साथ प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग पीलीभीत भरत कुमार डीके,सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल, विनीत प्रकाश श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शेर सिंह, वन दरोगा दिनेश कुमार तथा वनरक्षक अमित कुमार ने पौधरोपण किया।
इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, वन्यजीवों और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि हरित,स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम में पुलिस लाइन और वन एवं वन्यजीव प्रभाग पीलीभीत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें