स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगी

बंबा पार करते समय दर्दनाक हादसा, मजदूर की डूबने से मौत

बंबा पार करते समय दर्दनाक हादसा, मजदूर की डूबने से मौत

रूरा थाना क्षेत्र के हीरानगर गांव के पास मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। नहर/बंबे पर रखे लोहे के गाटर के सहारे साइकिल से बंबा पार कर रहे एक 46 वर्षीय मजदूर की अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
कैसे हुआ हादसा


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, हीरानगर गांव निवासी धनपत (40 वर्ष) पुत्र श्रीराम पेशे से मजदूर था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे धनपत अपनी साइकिल से बैजू पुरवा गांव मजदूरी के पैसे लेने जा रहा था। गांव के पास से गुजरे बंबे को पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल न होने के कारण वहां लोहे का गाटर रखा हुआ था। गाटर से साइकिल निकालते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे धनपत साइकिल समेत सीधे बंबे के गहरे पानी में जा गिरा। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीर अवधेश ने जब धनपत को बंबे में गिरते देखा, तो तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और धनपत ने दम तोड़ दिया था।
धनपत की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी सीमा, मां रामसखी और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम रूरा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

रविकांत दुबे,(कानपुर देहात)

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें