मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सभी ने देखा सजीव प्रसारण
नगर विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा सर्वाधिक कर देने वाले 10 व्यापारियों एवं उद्यमियों को किया गया सम्मानित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को ’’व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में प्रदेश भर में मनाया गया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वाधिक कर देने वाले 10 व्यापारियों व उद्यमियों को सम्मानित किया गया। मुरादाबाद में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सभी ने सजीव प्रसारण देखा। जिला प्रशासन, राज्य कर और संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नगर राजीव गुम्बर एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे।
सम्मानित किए जाने वाले व्यापारियों में जनपद में सबसे अधिक टैक्स देने वाले 10 व्यापारियों माया अप्लायंस करनल संजय मिढ्ढा, टेरेस बिस्टरो से माणिक ठकराल, शांति इंटरप्राइजेज, राकेश कॉन्ट्रैक्टर से राकेश राणा, सचदेवा इंटरप्राइजेज नरेंद्र कुमार सचदेवा, वीरेंद्र कुमार कॉन्ट्रैक्टर से वीरेंद्र कुमार, कपिल मोटर्स से बृजेश कपिल, पारसमणी इंटरप्राइजेज से दिव्यांशु जैन, गोपाल फॉरवर्डिंग से विवेक गुप्ता, ऑलग्रेस डेवलपमेंट प्रा0लि0 को शील्ड, सर्टिफिकेट एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी के साथ विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों शीतल टंडन, रमेश अरोड़ा, रवींद्र मिगलानी, विवेक मनोचा, जयवीर राणा, मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, राधेश्याम नारंग, दीपांशु गोयल, प्रदीप टायल, श्री ईश्वर दयाल गोयल, अमित जैन, रोहित घई, नरेश धीमान, नुसरत साबरी, हरपाल वर्मा, संजीव कक्कड़, नीरज अरोड़ा, अमित गर्ग, अंतरिक्ष अरोड़ा,सुनील शर्मा, अरुण, सचिन घई, हर्ष डाबर, पंकज गुप्ता, नरेश गोयल, अश्वनी अरोड़ा, रजत मित्तल, अनुराग मालिक, यशवंत बत्रा, आलोक, राजकुमार मक्कड़, शेखर ठकराल, कनिष्ठ जैन, सरदार राजेन्द्र, पवन गोयल, सनी मल्होत्रा, राजीव, पवन कुमार शर्मा, चिराग गुप्ता, अंकित जैन, रमन गांधी, मनोज ठाकुर, मेजर एस0के0सूरी, सुरेंद्र मोहन, सोनू त्यागी, संगम अरोड़ा, आशीष वासन, संजय शर्मा, अभिषेक, विनम्र गांधी सहित अन्य व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।
उपस्थित सभी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यापारियों को भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराया है। सभी व्यापारियों द्वारा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना को सराहा गया। विधायक नगर राजीव गुम्बर ने कहा कि मैं भी एक व्यापारी हूँ। हम सब एक दूसरे के अंग है। आज व्यापारी भयमुक्त है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज बेहतर विद्युत व्यवस्था, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिली है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की और तेजी से अग्रसर है।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी सरकार ने बहुत प्रगति की है। व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है। व्यापारियों एवं उद्योग बंधुओं की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा माहौल बना है। किसी व्यक्ति का कहीं पर शोषण नहीं होने दिए जाएगा।










