मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पुलिस की तकनीकी निगरानी से मिले 100 मोबाइल

साइबर सेल ने 18 लाख रुपये कीमत के गुम व चोरी हुए मोबाइल किए बरामद पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। लखनऊ पुलिस की तकनीकी निगरानी और साइबर सेल की सक्रियता से दक्षिणी जोन के 100 लोगों को उनके गुम व चोरी हुए मोबाइल…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पुलिस की तकनीकी निगरानी से मिले 100 मोबाइल

साइबर सेल ने 18 लाख रुपये कीमत के गुम व चोरी हुए मोबाइल किए बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लखनऊ पुलिस की तकनीकी निगरानी और साइबर सेल की सक्रियता से दक्षिणी जोन के 100 लोगों को उनके गुम व चोरी हुए मोबाइल वापस मिल गए। शनिवार को दक्षिणी जोन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी मो. मुश्ताक ने एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार की मौजूदगी में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। डीसीपी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम और चोरी होने की शिकायतों पर साइबर सेल की टीम ने तकनीकी संसाधनों व सर्विलांस की मदद से मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की।

लगातार प्रयास के बाद अलग-अलग स्थानों से 100 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपए है। एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक दक्षिणी जोन की साइबर सेल 347 गुम व चोरी हुए मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामदगी के लिए तकनीकी निगरानी और सर्विलांस के जरिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।