स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर आज होगा धरना

टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर आज होगा धरना

चंदवक बाजार के व्यापारियों ने पूर्वांचल किसान संगठन के आंदोलन को दिया समर्थन

पायनियर संवाददाता। जौनपुर 

आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढेरही स्थित टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन की ओर से 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने को चंदवक बाजार के व्यापारियों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने कहा कि टोल प्लाजा की वजह से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य पूरा हुए बिना टोल टैक्स की वसूली किए जाने को लेकर भी व्यापारियों में नाराजगी है।

इस संबंध में मंगलवार को चंदवक बाजार स्थित गांधी पार्क में वरिष्ठ व्यापारी लालजी बरनवाल की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में ढेरही टोल प्लाजा से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सड़क निर्माण और आवागमन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, जो आम लोगों के लिए अतिरिक्त आर्थिक भार है।

व्यापारियों ने पूर्वांचल किसान संगठन की ओर से टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर 30 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले धरने में सहभागिता और समर्थन का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर होने वाले आंदोलन में बाजार के व्यापारी संगठन के साथ खड़े रहेंगे। व्यापारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों को भी विभिन्न कार्यों के लिए इस मार्ग से नियमित आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में टोल टैक्स की वसूली से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। व्यापारियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में गंभीरता से विचार करते हुए टोल प्लाजा हटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

बैठक में महेंद्र प्रजापति, बिपिन गुप्ता, आशुतोष सिंह, बबलू मियां, जंग बहादुर सिंह, गुड्डू सोनकर, अशोक सोनकर, राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें