स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

प्रेमानंद महाराज की के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए एक भक्त ने कीलों पर लेटकर शुरू की कांवड़ यात्रा।

प्रेमानंद महाराज की के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए एक भक्त ने कीलों पर लेटकर शुरू की कांवड़ यात्रा।

शाहजहांपुर में हजार कीलों पर लेटकर कांवड़ ले जा रहा है एक कांवरिया। एक युवक ने प्रेमानंद महाराज की के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए दंडवत कांवड़ यात्रा शुरू की है। शाहजहांपुर के जैतीपुर निवासी सोनू यादव एक हजार नुकीली कीलों पर लेटकर दंडवत करते हुए यह कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। वह बेलाडांडी से मदनापुर तक लगभग 45 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। सोनू यादव,जो जैतीपुर थाना क्षेत्र के पहरा गांव के निवासी हैं, दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमानंद महाराज से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि महाराज के प्रवचन सुनकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया, जिसके बाद वह नियमित रूप से वृंदावन जाने लगे।

सोनू यादव के अनुसार, प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। इसी कारण उन्होंने महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की भगवान शंकर से कामना के लिए यह कीलों बाली दंडवत कांवड़ यात्रा निकालने का संकल्प लिया। यह यात्रा 4 अगस्त को शुरू हुई थी और आज इसका तीसरा दिन है। वह लगभग दो दिन बाद मदनापुर के फिरोजाबाद स्थित मंदिर पहुंचेंगे।

सोनू यादव ने बताया कि यह यात्रा निस्वार्थ भाव से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य महाराज का स्वास्थ्य बेहतर बनाना है। उनका मानना है कि महाराज के प्रवचन लाखों लोगों का जीवन बदल चुके हैं। इस 40 से 45 किलोमीटर लंबी दंडवत कांवड़ यात्रा में उनके करीबी मित्र तेजेंद्र भी सहयोग कर रहे हैं। वे दोनों नियमित रूप से वृंदावन जाते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें