मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए हजारो रुपए

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए हजारो रुपए

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,  न्यू पारा कॉलोनी, राजाजीपुरम निवासी अनुराग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत 13 जुलाई को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से दो अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 98 हजार रुपए निकाल लिए गए।

पीड़ित के अनुसार, पहली ट्रांजेक्शन में 50 हजार रुपए सुरेंद्र नाम के खाते में भेजे गए, जबकि एक मिनट बाद दूसरी ट्रांजेक्शन में 48 हजार रुपए अभिषेक कुलदीप बरतवाल के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। अनुराग ने बताया कि गत 14 जुलाई को साइबर ठगों ने रविता कुमारी के खाते के माध्यम से दोबारा रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन इस बार ट्रांजेक्शन सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने पारा थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इस संबंध में पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन और संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।