उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन,पहले दिन बालक-बालिका जूडोकाओं ने जीते स्वर्ण

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो एकेडमी (हलवासिया कोर्ट) में आयोजित ‘जूडो महाकुंभ’ के तीसरे चरण के तहत प्रांतीय मिनी व सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष  सुधीर हलवासिया ने मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में लखनऊ जिला महानगर के अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आत्मरक्षा के लिए जूडो बेहद जरूरी: उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसोसिएशन के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतने छोटे बच्चों को जूडो का प्रशिक्षण देना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जूडो न केवल एक खेल है, बल्कि यह आत्मरक्षा का एक बेहतरीन माध्यम है, जो विशेष रूप से बालिकाओं और महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

मिनी बालक वर्ग के परिणाम

  • 18 किग्रा: प्रथम- कृष्णा शर्मा (सम्भल), द्वितीय- रोहन सैनी (मुरादाबाद), तृतीय- देवांश सैनी एवं आयु गौतम (मुरादाबाद)।
  • 20 किग्रा: प्रथम- यश सैनी (मुरादाबाद), द्वितीय- आरंभ जीत (हापुड़), तृतीय- राज कुशवाहा एवं प्ररिव रस्तोगी (लखनऊ)।
  • 25 किग्रा: प्रथम- ग्रांथ यादव (हापुड़), द्वितीय- द्वशवा सिंह (फिरोजाबाद), तृतीय- दीपक वर्मा (एटा) एवं शौर्य (मुरादाबाद)।
  • 30 किग्रा: प्रथम- हृदय्यांश चौधरी (मुरादाबाद), द्वितीय- युवन (मेरठ), तृतीय- ध्रुव सिंह पाल (मुरादाबाद) एवं नीरव वीरभान (गाजियाबाद)।
  • +30 किग्रा: प्रथम- रुद्र चौधरी (हापुड़), द्वितीय- अनुराग (सम्भल), तृतीय- यशस्वी पांडे (प्रयागराज) एवं प्रखर (सम्भल)।

मिनी बालिका वर्ग के परिणाम

  • 18 किग्रा: प्रथम- द्विंकल गौतम (लखनऊ), द्वितीय- आराध्या (लखनऊ), तृतीय- वृंदा सिंह एवं शांभवी पांडे (प्रयागराज)।
  • 20 किग्रा: प्रथम- सौम्या सैनी (मुरादाबाद), द्वितीय- सलोनी (बहराइच), तृतीय- काव्या पाल (लखनऊ) एवं राज नंदिनी (कानपुर नगर)।
  • 24 किग्रा: प्रथम- नव्या (सम्भल), द्वितीय- प्राची जैन (बलरामपुर), तृतीय- अनुप्रिया एवं साक्षी गौतम (लखनऊ)।
  • 28 किग्रा: प्रथम- पावनी शर्मा (सम्भल), द्वितीय- सृष्टि कंडवाल (सहारनपुर), तृतीय- निष्ठा राजवंशी (प्रयागराज) एवं परी (बुलंदशहर)।
  • +28 किग्रा: प्रथम- जिविका यादव (हापुड़), द्वितीय- भव्या गुप्ता (मुरादाबाद), तृतीय- काजल (बहराइच) एवं अन्वी सक्सेना (मुरादाबाद)।
  • +28 किग्रा (A): प्रथम- पिहू (हापुड़), द्वितीय- समृद्धि सिंह (सहारनपुर), तृतीय- अदिति राजवंशी एवं नित्योदिता द्विवेदी (प्रयागराज)।

ऑरेंज एवं ग्रीन बेल्ट परीक्षा के परिणाम

प्रतियोगिता के दौरान देर रात जूडो खिलाड़ियों की ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट परीक्षा भी आयोजित की गई।

इटावा (ऑरेंज बेल्ट): अनाविग, अनमोल यादव, भानुप्रताप, दिव्या यादव, गुलशन कुमार, मानवी, संस्कृति वर्मा एवं विंकल यादव।

गाजियाबाद (ऑरेंज बेल्ट): देव यादव, हिमालय, मयंक चौधरी, नीरव विधान एवं पवन।

झांसी (ऑरेंज बेल्ट): दिव्या वर्मा, हर्षित, सोनिया एवं स्वाति सिंह।

कानपुर नगर (ऑरेंज बेल्ट): प्रगति शर्मा।

लखनऊ:
ऑरेंज बेल्ट: हार्दिक सोनी, खनक वर्मा, मोहम्मद आदिल, शिवा सोनी एवं वंशिका चौहान।
ग्रीन बेल्ट: अथर्व सेठ।

फिरोजाबाद (ग्रीन बेल्ट): शैली सिंह।

यूपी जूडो एसोसिएशन की सी.ई.ओ. आयशा मुनव्वर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में जूडो प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *